किन देवी-देवताओं को बेलपत्र नहीं चढ़ाना चाहिए?


By Arbaaj21, Feb 2025 12:00 PMnaidunia.com

बेलपत्र भगवान शिव जी को अर्पित किया जाता है। खासकर, सोमवार के दिन शिवलिंग पर चढ़ाना शुभ माना जाता है। लेकिन कुछ देवी-देवताओं के बेलपत्र नहीं चढ़ाना चाहिए।

किन देवी-देवताओं को बेलपत्र नहीं चढ़ाना चाहिए?

शास्त्रों के अनुसार बिना बेलपत्र के शिवलिंग पूजा अधूरी मानी जाती है, लेकिन यही शास्त्र में ये भी बताते हैं कि कुछ देवी-देवताओं को बेलपत्र नहीं चढ़ाना चाहिए।

मां दुर्गा को नहीं चढ़ाएं बेलपत्र

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा को भूलकर भी बेलपत्र अर्पित नहीं करना चाहिए। बेलपत्र मां दुर्गा को चढ़ाना वर्जित है।

हनुमान जी को नहीं चढ़ाएं बेलपत्र

शास्त्रों के अनुसार, हनुमान जी को भी बेलपत्र नहीं चढ़ाया जा सकता है। चूंकि बेलपत्र शिव जी पर चढ़ाया जाता है ऐसे में शिवांश होने के कारण हनुमान जी पर बेलपत्र चढ़ाना उचित नहीं है।

मां लक्ष्मी को नहीं चढ़ाएं बेलपत्र

धन की देवी मां लक्ष्मी को भी बेलपत्र नहीं चढ़ाया जाता है। आप बेलपत्र की जगह कमल का फूल मां लक्ष्मी को चढ़ा सकते हैं।

विष्णु जी को नहीं चढ़ाएं बेलपत्र

शास्त्रों के अनुसार, बेलपत्र भगवान विष्णु को भी नहीं चढ़ाना चाहिए। विष्णु जी को केवल तुलसी के ही पत्ते अर्पित किए जाते हैं।

इन 4 देवी-देवताओं को नहीं चढ़ाएं बेलपत्र

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी इंसान को इन 4 देवी-देवताओं को भूलकर भी बेलपत्र नहीं अर्पित करना चाहिए।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

शंख से सूर्य देव को जल अर्पित करने से क्या होता है?