आज कल के गलत खान पान और लाइफस्टाइल के चलते लोग कई सारी परेशानियों से घिर जाते हैं और फिर उसके बाद दवाओं का सहारा लेने लगते हैं।
आज के इस दौर में कब्ज की समस्या भी काफी ज्यादा देखी जाती है। लेकिन लोग इसे जितने हल्के में लेते हैं वो इससे ज्यादा कई गुणा खतरनाक साबित हो सकता है।
हालांकि कब्ज का परमानेंट इलाज भी है और वह महंगी दवा नहीं बल्कि घरेलू नुस्खे हैं। इन नुस्खों को आजमाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
कब्ज जैसी बीमारी से से बचने के लिए लोग देसी नुस्खों को ज्यादा आजमाना चाहते हैं। देसी नुस्खों के फायदे ये हैं कि इससे साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं।
यदि आप भी कब्ज के कारण बार बार दवाएं लेकर थक चुके हैं, तो अब आपको महंगी दवा नहीं बल्कि पान का पत्ता अपने घर में लाना चाहिए।
यदि आप भी कब्ज के कारण बार बार दवाएं लेकर थक चुके हैं, तो अब आपको महंगी दवा नहीं बल्कि पान का पत्ता अपने घर में लाना चाहिए।
पान के पत्ते में फाइबर समेत कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कब्ज की समस्या से जल्द ही आराम दे सकते हैं। यह आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
पान के पत्ते को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह पत्ते को निकालकर अच्छे से चबा लें। चबाने के दौरान इसके रस पीते जाएं और बाद में इसे थूक दें।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।