माता-पिता बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं, लेकिन कुछ गलतियों के कारण बच्चों का आत्मविश्वास कम हो सकता है।
बच्चों को हर छोटी बात पर टोकने से उनके निर्णय लेने की क्षमता पर असर पड़ता है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में परेशानी हो सकती है।
अपने बच्चों की तुलना दोस्तों या पड़ोसियों के बच्चों से करने पर बच्चों में हीन भावना पैदा होती है,जिससे आत्मविश्वास कम हो सकता है।
हर छोटी बात पर डांटने से बच्चों का मनोबल गिरता है, जिससे वह खुद को असफल और कमजोर महसूस कर सकते हैं।
माता-पिता अगर बच्चों के साथ कठोर व्यवहार करते हैं, तो इससे बच्चे डरपोक बन सकते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास कम होता है।
माता-पिता अगर अपने बच्चों की भावनाओं और विचारों को नहीं समझते हैं, तो बच्चों में असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास कम होता है।
अगर माता-पिता अपने बच्चों की मेहनत को नजरअंदाज करते हैं और तारीफ नहीं करते, तो इससे बच्चों का आत्मविश्वास कम हो सकता है।
माता-पिता अपने बच्चों की तारीफ करें। साथ ही, अगर कोई गलती होती है, तो उसे सुधारने के लिए एक और मौका दें, इससे ब्चचों में आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
माता-पिता की इन आदतों के कारण बच्चों में आत्मविश्वास कम होता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com