किस जड़ी-बूटी को आयुर्वेद की रानी कहा जाता है?


By Ram Janam Chauhan27, Dec 2024 12:07 PMnaidunia.com

आयुर्वेद में जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कर कई रोगों को ठीक करने में मदद मिलती है, लेकिन क्या आप जानते हैं, आयुर्वेद में जड़ी-बूटियों की रानी किसे कहा जाता है-

आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर

इस जड़ी-बूटी को आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर माना जाता है। साथ ही, इसे धार्मिक नजरिए से भी हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण माना गया है।

रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाएं

इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता देते हैं, जिससे कई बीमारियों से राहत मिल सकती है।

आयुर्वेद की रानी तुलसी

आयुर्वेद के मुताबिक, जड़ी-बूटियों की रानी या क्वीन ऑफ हर्ब्स तुलसी को कहा जाता है, क्योंकि यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है।

सर्दी-जुखाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याएं होने पर इसे इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है।

तनाव कम करने में मददगार

तुलसी में मौजूद गुण तनाव और चिंता को कम करने के साथ मानसिक शांति बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

पाचन तंत्र करें मजबूत

आयुर्वेद के अनुसार, तुलसी की कुछ पत्तियां चबाने से गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

डॉक्टर से सलाह लें

तुलसी आयुर्वेद की नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

तुलसी को आयुर्वेद की रानी कहा जाता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

चतुर और बुद्धिजीवी होते हैं इस ब्लड ग्रुप के लोग