अक्सर लोग घर में पूजा करने के लिए देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित करते हैं। घर में भगवान की प्रतिमा रखने से सुख शांति आती है।
आज हम आपको ऐसे देवी-देवताओं के बारे में बताएंगे जिनका फोटो घर में नहीं रखनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि यह अशुभ माना जाता है।
धार्मिक ग्रंथों में यह बताया गया है कि शिव के रौद्र रूप यानी काली भैरव की प्रतिमा घर में नहीं रखनी चाहिए। उनकी पूजा हमेशा घर से बाहर करनी चाहिए।
शास्त्रों में यह बताया गया है कि घर में काल भैरव की मूर्ति रखने से वास्तु दोष लगता है और कभी भी खुशी का माहौल परिवार के सदस्यों में नहीं रहता है।
महाकाली को देवी पार्वती का एक रूप कहा जाता है। उनका यह रूप दुश्मनों को डराने के लिए काफी होता है। उन्होंने इस रूप धारण कर राक्षस का वध किया था।
महाकाली को देवी पार्वती का एक रूप कहा जाता है। उनका यह रूप दुश्मनों को डराने के लिए काफी होता है। उन्होंने इस रूप धारण कर राक्षस का वध किया था।
ऐसी मान्यता है कि महाकाली की फोटो घर में बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में अशांति आती है।
ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से शनि देव की कुदृष्टि से किसी भी व्यक्ति का सर्वनाश हो सकता है। यही कारण है कि घर में शनि देव की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।