आज हम आपको उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर अपने नाम किया है।
आइसीसी के बादशाह कहे जाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली का नाम इस सूची में एक नंबर पर आता है। विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 44 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए थे।
टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2021 में अफगानिस्तान के खिलाफ 74 रन बनाए थे।
साल 2007 यानी पहला टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ 54 गेंद पर 75 रन बनाए थे।
एक बार फिर से विराट कोहली ने लाजवाब पारी खेली थी। टी20 विश्व कप 2014 में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 58 गेंदों पर 77 रन बनाए थे।
फिर से किंग कोहली का नाम इस सूची में शामिल है। इस बार 2012 के विश्व कप में कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों पर 78 रन बनाए थे।
एक बार फिर रोहित शर्मा का बल्ला 2010 टी20 विश्व कप में चला था। इस बार उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 गेंदों पर 79 नाबाद बनाए थे।
टी 20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने 53 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी। यह काफी ज्यादा रोमांचक मैच था।