IPL 2024 में सेंचुरी जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज


By Shivansh Shekhar25, Apr 2024 03:50 PMnaidunia.com

IPL 2024 में शतक

आज हम आपको उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल 2024 अब तक शतक जड़ दिया है। इसमें युवा बल्लेबाज भी हैं।

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ ने हाल ही में लखनऊ के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया था। गायकवाड़ ने 60 बॉल पर 108 रन बनाए थे।

हार गई टीम

चिन्नास्वामी स्टेडियम में रनों की बौछार करने वाले ऋतुराज ने 12 चौके और 3 लंबे लंबे छ्क्के मारे थे। उसके बावजूद भी टीम को हार झेलनी पड़ी।

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल का नाम भी इस सूची में शामिल हो चुका है। जायसवाल के नाम पहला शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2024 में आया।

करियर का दूसरा

यशस्वी जायसवाल के लिए यह करियर का दूसरा शतक था। उनके बल्ले से विस्फोटक पारी आई और टीम को जीत भी दिलाने में कामयाब हुए।

विराट कोहली

शतकों का दौर विराट कोहली कै नाम रहता है। किंग कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2024 में अपना शतक लगाया है।

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी 7 साल के बाद आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतक जड़ दिया था।

टीम की मुसीबतें

हालांकि, रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में लगातार हार झेल रही है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

SRH vs RCB: क्या आरसीबी रोक पाएगी एसआरएच की तेज बल्लेबाजी?