वास्तु शास्त्र में दिशाओं का अत्यधिक महत्व होता है। इसमें प्रत्येक चीज को रखने की दिशा के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही सोने की दिशा के बारे में भी बताया गया है।
सोते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गलत दिशा में सिर करके सोने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वास्तु के नियमों के अनुसार, सोने की सही दिशा पूर्व मानी गई है। पूर्व दिशा की ओर सिर करके सोने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
इस दिशा में सिर करके सोने से विद्यार्थियों को बहुत लाभ मिलता है। इससे एकाग्रता बढ़ती है, जिससे पढ़ाई में मन लगता है।
इस दिशा में सिर करके सोने से स्मरण शक्ति मजबूत होती है और पढ़ा हुआ याद रहता है। इसके साथ ही मानसिक रूप से भी शांति मिलती है।
पूर्व दिशा में सिर करके सोने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। वहीं, गलत दिशा में सिर करके सोने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इसके साथ ही उत्तर दिशा में भी सिर करके सोने से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इससे जीवन में खुशहाली आती है और वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहता है।
सोते समय कभी भी सिर पश्चिम दिशा की ओर करके नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सोने के लिए सर्वोत्तम दिशा पूर्व मानी गई है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com