महिलाओं के लिए लकी तिल कौन सा है?


By Ayushi Singh26, Aug 2024 03:00 PMnaidunia.com

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर पर कुछ अंगों पर तिल होना बेहद शुभ माना जाता है। इन तिल के माध्यम से इंसान के जीवन के बारे में जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि महिलाओं के लिए लकी तिल कौन सा है-

कमर पर तिल

अगर किसी महिला के कमर पर तिल होता है, वह बहुत ही लकी होती है। कमर पर तिल होना बहुत शुभ माना जाता है और वह महिला भाग्यशाली भी होती है।

बनाती है अलग पहचान

जिन महिलाओं के कमर पर तिल होता है, वह लोग परिवार के साथ समाज में अलग पहचान बनाती है। इससे परिवार के लोगों का भी मान बढ़ता है और समाज सम्मान करता है।

होती है धनवान

जिन महिलाओं के कमर पर तिल होता है,ये लोग बहुत धनवान होती है। इन लोगों को किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं होती है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होती है।

व्यक्तित्व होता है आकर्षक

जिन महिलाओं के कमर पर तिल होता है, इन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। ये लोगों के साथ अच्छा व्यवहार रखती है, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करती है।

होती है रोमांटिक

जिन महिलाओं के कमर पर तिल होता है, ये काफी रोमांटिक होती है। किसी भी रिश्तों को निभाना बखूबी जानती है और इनका पार्टनर भी इनसे खुश रहता है।

होती है होशियार

जिन महिलाओं के कमर पर तिल होता है,ये लोग लंबे समय तक पढाई-लिखाई करती है और इन लोगों को सफलता भी मिलती है। पढने में काफी होशियार होती है।

कमर पर तिल महिलाओं के लिए लकी है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पान खाने से कौन सा ग्रह मजबूत होता है?