हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का त्योहार बेहद ही शुभ माना जाता है। इन दिनों में मां दुर्गा की पूजा करने से प्रसन्न होती है।
पूजा करने के दौरान अक्सर दीपक जलाया जाता है। दीपक जलाने से देवी-देवता जल्दी ही खुश होते हैं। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में कौन सा दीपक जलाना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाना बेहद ही शुभ और फलदायी माना जाता है।
शास्त्रों के अनुसार, जब माता रानी के सामने घी का दीपक जलाएं, तो दीपक मां के दाईं तरफ होना चाहिए। इस दिशा में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
शास्त्रों के अनुसार, आप घी के अलावा तिल के तेल का दीपक भी जला सकते है। इसका दीपक भी मां दुर्गा को प्रिय होता है।
शास्त्रों के अनुसार, तिल के तेल का दीपक जलाएं, तो दीपक को मां दुर्गा के बाईं ओर रखना चाहिए। इस ओर रखने से मनोकामनाएं पूरी होती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
चैत्र नवरात्रि में घी और तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ