महाशिवरात्रि पर कौन सा दीपक घर में जलाएं?


By Arbaaj29, Feb 2024 12:53 PMnaidunia.com

महाशिवरात्रि 2024

हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्च की 8 तारीख को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि वाले दिन भगवान शिव जी पूजा होती है।

घर में दीपक जलाना

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में दीपक जलाना शुभ और फलदायी माना जाता है। दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

महाशिवरात्रि पर दीपक

घर में वैसे तो रोज ही दीपक जलाना चाहिए, लेकिन अगर त्योहार वाले दिन विशेष चीजों से दीपक जलाएं, तो शुभ फल मिल सकता है।

घी का दीपक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन घर में घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

भगवान शिव प्रसन्न

अगर घर में महाशिवरात्रि के दिन घी का दीपक जलाने से भगवान शिव भक्तों से बेहद ही जल्द प्रसन्न होते है इसलिए महाशिवरात्रि वाले दिन दीपक जरूर जलाएं।

समस्याएं दूर

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर महाशिवरात्रि के दिन आप घर में घी दीपक जलाते है, तो जीवन से जुड़ी समस्याएं दूरी होती है और शिव जी की कृपा पूरे साल बनी रहती है।

शाम को जलाएं दीपक

महाशिवरात्रि के दिन दीपक को सही समय पर जलाना चाहिए। घी का दीपक शाम के समय जलाना शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन घर में घी का दीपक जलाना शुभ और फलदायी होता है । धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मार्च में जन्मे लोग कैसे होते हैं?