ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार की शाम घर में दीपक जलाना शुभ और फलदायी माना है। आइए जानते हैं कि बुधवार की शाम कौन सा दीपक जलाना चाहिए?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित होता है। ऐसे में उनकी पसंद का दीपक जलाना चाहिए।
मान्यताओं के अनुसार, बुधवार के दिन घर में मिट्टी का दीपक जलाना चाहिए। बुधवार को मिट्टी का दीपक जलाने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं।
बुधवार के दिन घर में जब मिट्टी का दीपक जलाएं, तो उसमें घी या तिल के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। दोनों ही शुभ माने जाते है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दीपक जलाते समय पूर्व दिशा की ओर मुख करें। गणपति का आह्वान करते हुए दीपक जलाएं।
अगर आप हर बुधवार के दिन मिट्टी के दीपक में घी या तिल के तेल से दीपक जलाते है, तो धन प्राप्ति के योग बन सकते है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ