साल 2023 के आखिरी दो महीनों में रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में


By Sahil01, Nov 2023 08:00 AMnaidunia.com

अपकमिंग फिल्में

साल 2023 समाप्त होने के बेहद करीब पहुंच चुका है। सिनेमा प्रेमियों के लिए साल के अंतिम दो महीने भी बेहद खास होने वाले है। इस दौरान कई बिग सेलेब्स फिल्में रिलीज होंगी।

सालार

साउथ के पॉपुलर अभिनेता प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सालार' 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

डंकी

शाहरुख खान इस साल में दो सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। अब फैंस को उनकी फिल्म 'डंकी' का इंतजार है। इस फिल्म की टक्कर प्रभास की सालार से होगी।

एनिमल

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का भी फैंस इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सैम बहादुर

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' भी 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म की टक्कर एनिमल के साथ होगी।

टाइगर 3

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' भी साल के अंतिम महीने में रिलीज होगी। 12 नवंबर यानी दिवाली के मौके पर यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

मैरी क्रिसमस

कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दोनों सितारों की यह फिल्म 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

द आर्चीज

सुहाना खान, खुशी कपूर स्टारर फिल्म 'द आर्चीज' का नाम भी लिस्ट में है। यह फिल्म 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Halloween 2023: इन एक्ट्रेसेज ने शेयर किया अपना हैलोवीन लुक