शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का कम पोषक तत्व करते हैं। यदि शरीर को जरूरी तत्वों की प्राप्ति नहीं होती है तो बॉडी पर बुरा असर पड़ता है।
बॉडी में पोषक तत्वों की कमी के चलते कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आज बात कर रहे हैं कि किन पोषक तत्वों की कमी से ज्यादातर बीमारियां होती हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि कैल्शियम की आवश्यकता शरीर की प्रत्येक कोशिकाओं को होती हैं। विशेषकर हड्डियों की ताकत बढ़ाने का काम कैल्शियम करता है।
विटामिन बी 12 को शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। खाने में इस विटामिन की कमी का बुरा असर मानसिक स्वास्थ्य से लेकर शारीरिक क्षमता पर पड़ता है।
शरीर के प्रमुख खनिजों में से एक मैग्नीशियम होता है। डाइट में मैग्नीशियम का अभाव होने से टाइप 2 डायबिटीज, ऑस्टियोपोरोसिस और अन्य हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है।
शरीर में आयरन की कमी होने से सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है। शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है और सांस लेने से संबंधित परेशानियां बढ़ जाती हैं।
स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आप हेल्दी डाइट का सेवन करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके खाने में जरूरी पोषक तत्व जरूर हो।