देवों के देव महादेव को सोमवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन शिव जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। भक्तगण इस दिन व्रत का पालन करते हैं।
भक्तगण शिव जी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह की चीजें अर्पित करते हैं। शिव जी की कृपा से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और सुख-समृद्धि आती है।
वहीं, शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कौन से तेल का दीपक जलाना चाहिए, इसके बारे में बताएंगे। शिव जी को महुआ का तेल बेहद प्रिय होता है।
शिव जी की पूजा करते समय महुआ के तेल का दीपक जलाएं, ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
महुआ के तेल का दीपक जलाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
भगवान शिव की पूजा में महुआ का दीपक जलाने से नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
शिव जी की पूजा में महुआ के तेल का दीपक जलाने से घर की अशांति दूर होती है और सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
महुआ का दीपक जलाने के लिए सबसे सही समय शाम का माना गया है। इस समय में दीपक जलाना बहुत शुभ माना गया है।
महुआ का दीपक जलाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM