किचन में खाना पकाने के लिए तेल का इस्तेमाल किया जाता है। यदि खराब तेल से खाना बनाया जाता है तो आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
आज बात कर रहे हैं कि आपको किस तरह के तेल में खाना बनाने से बचना चाहिए। अगर आप इन तेलों का इस्तेमाल करके खाना बनाते हैं तो सावधान हो जाएं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोयाबीन तेल ज्यादा ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरा होता है। इस तेल में खाना पकाने से शरीर में सूजन, गठिया जैसी समस्या होने लगती है।
मक्के के तेल में भी खाना पकाने से बचना चाहिए। दरअसल, इसमें भी ओमेगा-6 फैटी एसिड ज्यादा होता है, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
जब भी खाने में ऊपर से तेल डालना होता है तो जैतून के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, यह तेल तेज आंच पर खाना पकाने के लिए बिल्कुल भी नहीं होता है।
इस तेल को ताड़ का तेल भी कहा जाता है। वैसे तो इसका इस्तेमाल रेस्तरां में भी किया जाता है, लेकिन इस तेल में खाना पकाना भी सही नहीं माना जाता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स अन्य तेलों की तुलना में कैनोल तेल को एक हेल्दी विकल्प मानते हैं। हालांकि, फिर भी इसका इस्तेमाल सावधानी के साथ और कम मात्रा में ही करना चाहिए।
खाना पकाने के लिए आप अनहेल्दी तेल की जगह नारियल तेल, एवोकाडो ऑयल और तिल के तेल जैसे ऑप्शन अपना सकते हैं।
यहां हमने खाना पकाने के लिए खराब तेल को लेकर थोड़ी बात की। इस तरह की अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ