एक स्वस्थ शरीर के लिए मालिश करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। भारत में इसकी लोकप्रियता आयुर्वेद के कारण है, लेकिन यह अन्य संस्कृतियों का हिस्सा है।
मसाज थेरेपी में मूल रूप से शरीर के विभिन्न हिस्से पर तेल लगाने के बाद उनकी मालिश की जाती है। आइए हम 5 ऐसे तेल के बारे में बताते हैं जिसका मसाज कारगर होता है।
ऑलिव ऑयल हल्की मालिश के लिए बेहतर तेल है, यह त्वचा में धीरे धीरे अवशोषित होता है। यह तेल आपकी मांसपेशियों को आराम देता है।
हड्डियों की मजबूती और दिमाग को शांत करने के लिए तिल का तेल बेस्ट है। इसमें मौजूद विटामिन ई स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए कारगर है।
इस तेल को कलिंजर और लिप बाम के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। स्किन के लिए यह तेल काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
आलमंड ऑयल एक लोकप्रिय मसाज है। हल्के पीले रंग का तेल हाथों पर आसानी से फैल जाता है। यह जल्द बूढ़ा होने से भी बचाता है।
सरसों का तेल थोड़ा चिपचिपा होता है, लेकिन यह मसाज के लिए बेस्ट तेल है। यह दर्द और सूजन को कम करने में भी काफी ज्यादा कारगर माना जाता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।