पुरुषों के लिए कौन सा तेल है बेस्ट? जानें


By Sahil15, Sep 2023 08:00 AMnaidunia.com

हेयर ग्रोथ

हर कोई चाहता है कि उसके बाल खूबसूरत और मजबूत हो। हालांकि, बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से यह इच्छा पूरी नहीं हो पाती है।

बालों के लिए तेल

आज बात कर रहे हैं कि पुरुष हेयर ग्रोथ के लिए कौन से तेल को लगा सकते हैं। इतना ही नहीं, इन तेलों को लगाने से बालों की मजबूती भी बढ़ेगी।

नारियल का तेल

सभी तरह के बालों वाले लोग नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बालों पर लगाने से डैंड्रफ की परेशानी भी दूर होती है।

बादाम का तेल

बादाम को खाने के अलावा इसके तेल को बालों पर लगा सकते हैं। बादाम में मौजूद पोषण तत्व बालों की ग्रोथ के लिए भी बेस्ट होते हैं।

ऑलिव आयल

आमतौर पर ऑलिव आयल का प्रयोग खाना बनाने के लिए किया जाता है। हालांकि, इसमें मौजूद एंटी-इनफ्लेंटरी गुण बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

ऑलिव आयल

आमतौर पर ऑलिव आयल का प्रयोग खाना बनाने के लिए किया जाता है। हालांकि, इसमें मौजूद एंटी-इनफ्लेंटरी गुण बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

एवोकाडो ऑयल

एवोकाडो का फल स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद होता है। एवोकाडो ऑयल बालों के लिए लाभकारी होता है। इसका इस्तेमाल करने से बालों के झड़ने की परेशानी भी दूर हो जाती है।

जोजोबा ऑयल

बेजान बालों को मजबूत बनाने का काम जोजोबा ऑयल करता है। दरअसल, यह तेल बालों में सीरम की तरह काम करता है और बालों की जड़े मजबूत होती है।

ऑनियन ऑयल

ऑनियन तेल का इस्तेमाल कर भी बालों को मजबूत बनाया जा सकता है। यह तेल हेयर ग्रोथ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

एलोवेरा का चेहरे पर ऐसे करें इस्तेमाल, चमक उठेगी त्वचा