कालाष्टमी पर कौन-से तेल का दीपक जलाना शुभ होता है?


By Ayushi Singh14, Jun 2025 02:36 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में कालाष्टमी का विशेष महत्व है और इस दिन भगवान काल भैरव की पूजा पूरे विधि-विधान से करने पर जीवन में शुभ फल प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं कि कालाष्टमी पर कौन-से तेल का दीपक जलाना शुभ होता है-

सरसों के तेल का दीपक

कालाष्टमी के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है और इससे भगवान काल भैरव भी प्रसन्न होते हैं।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

कालाष्टमी के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

रुके हुए काम होते हैं पूरे

माना जाता है कि कालाष्टमी के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाने से जीवन में रुके हुए काम पूरे होते हैं और इससे जीवन में आगे बढ़ते हैं।

परेशानियों से छुटकारा

कालाष्टमी के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाने से लंबे समय से चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही, इससे सुख-शांति का वास होता है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

कालाष्टमी के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

कालाष्टमी पर सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

मंदिर में गंगाजल रखने से क्या होता है?