बुधवार की शाम कौन से तेल का दीपक जलाना चाहिए?


By Arbaaj31, Jul 2024 12:16 PMnaidunia.com

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार की शाम घर में दीपक जलाना शुभ और फलदायी माना है। आइए जानते हैं कि बुधवार की शाम कौन सा दीपक जलाना चाहिए?

बुधवार का दिन

शास्त्रों के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित होता हैं। इस दिन उनकी पूजा की जाती है। इसके साथ ही, शाम को दीपक भी जलाते है।

तिल का तेल

मान्यताओं के अनुसार, हर बुधवार की शाम को घर में तिल के तेल से दीपक जलाना चाहिए। दरअसल, तिल का तेल उनका प्रिय माना जाता है।

मिट्टी का दीपक

मान्यताओं के अनुसार, बुधवार के दिन घर में मिट्टी का दीपक इस्तेमाल करना चाहिए। बुधवार को मिट्टी का दीपक जलाने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं।

इस दिशा में जलाएं दीपक

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दीपक जलाते समय पूर्व दिशा की ओर मुख करें। इस दिशा में दीपक जलाने से गणेश जी की कृपा प्राप्त होती हैं।

धन योग

यदि आप हर बुधवार के दिन मिट्टी के दीपक में तिल के तेल डालकर दीपक जलाते है, तो धन प्राप्ति के योग बन सकते है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

बुधवार की शाम तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

महादेव ने क्रोध में आकर तीसरी आंख कितनी बार खोली थी?