हिंदू धर्म में दिशाओं का विशेष महत्व माना जाता है इसलिए किसी भी दिशा में कुछ भी रखने से पहले वास्तु शास्त्र देख लेना चाहिए वरना घर में नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण यम की दिशा मानी जाती है इसलिए इस दिशा में कुछ भी रखने से पहले सोचना चाहिए।
अक्सर कुछ लोग घरों में तस्वीर लगाते है, लेकिन दिशाओं का ध्यान नहीं देते है। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण में कौन सी तस्वीर लगानी चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में हमेशा पितरों की तस्वीर लगानी चाहिए। पितरों को तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर दक्षिण दिशा में पितरों की तस्वीर लगा रहे है, तो इस बात का ध्यान रखें कि उनका मुख उत्तर दिशा में हो।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में पितरों की तस्वीर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और जीवन में सफलता मिलती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
घर की दक्षिण दिशा में पितरों की तस्वीर लगानी चाहिए। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ