घर में लगी ये तस्वीरें बढ़ा सकती हैं जीवन में परेशानियां


By Ram Janam Chauhan24, Jan 2025 12:00 PMnaidunia.com

घर में लगी हुई तस्वीरें पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित कर सकती हैं। इसलिए, कभी भी भूल कर इन तस्वीरों को नहीं लगाना चाहिए। इससे जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

जहाज की तस्वीर

कभी भी घर में डूबती हुई जहाज की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।

लड़ाई की तस्वीरें ना लगाएं

घर में महाभारत या लड़ाई से जुड़ी हुई तस्वीरों को नहीं लगाना चाहिए। इससे परिवार के लोगों में मतभेद होने की संभावना बढ़ जाती है।

सूरज डूबते हुए

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कभी भी सूर्यास्त की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे जीवन में ठहराव और आगे बढ़ाने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सूखे पेड़ों की तस्वीर

विरान या सूखे पेड़ों की तस्वीर को लगाने से घर में परेशानियां बढ़ सकती हैं। साथ ही, जीवन में लक्ष्य को हासिल करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

जानवरों की तस्वीर

कभी भी घर में जंगली जानवरों की तस्वीर नहीं लगाएं जैसे की शेर, चीता और गीदड़ आदि। ऐसा करने से घर में डर और चिंता का माहौल बना रह सकता है।

रोती हुईं तस्वीरें

जिन तस्वीरों में उदास या रोते हुए दिखाया गया हो, उन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इन तस्वीरों से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित हो सकती है।

इन तस्वीरों को लगाएं

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, भगवान गणेश, लक्ष्मी, सूर्योदय, हरे-भरे पेड़ और मुस्कुराती हुई तस्वीरों को लगाना शुभ होता है।

घर में इन तस्वीरों को रखना अशुभ हो सकता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

हल्दी के आटे का दीपक जलाने से क्या होता है?