हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधे को घर में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और देवी-देवता की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि घर के किन जगहों पर कनेर के फूल रखने चाहिए-
वास्तु के अनुसार कनेर के फूल को घर के गार्डन और बालकनी में लगाना चाहिए। इसे घर में लगाना शुभ माना जाता है।
वास्तु के अनुसार कनेर के पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
कनेर के पौधे को घर में लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और परिवार के लोगों पर अपनी कृपा बनाए रखती है।
कनेर के पौधे का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है। अगर कुंडली में मंगल दोष है, तो रोजाना कनेर के पेड़ में जल देने से ग्रह दोष दूर होता है।
अगर जीवन में धन हानि का सामना कर रहे हैं, तो घर में कनेर का पेड़ लगाने से जीवन में धन लाभ के योग बनते हैं।
वास्तु के अनुसार घर में कनेर के पेड़ को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
घर के इन जगहों पर कनेर के फूल रखने चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM