हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है और इस दिन भगवान विष्णु की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि आमलकी एकादशी पर किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए-
आमलकी एकादशी पर पीपल पेड़ के पास दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।
आमलकी एकादशी पर तुलसी पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
आमलकी एकादशी पर मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे सुख-शांति बनी रहती है।
आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु अपने भक्तों से अधिक प्रसन्न होते हैं।
आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाने से उनकी कृपा प्रापत होती है और जीवन की सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती है।
कहा जाता है कि आमलकी एकादशी के दिन घर में दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और इससे परिवार में खुशियों का आगमन होता है।
आमलकी एकादशी पर इन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM