घर में मनी प्लांट लगाने से कौन-सा ग्रह मजबूत होता है?


By Ayushi Singh18, Jan 2025 02:20 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है और इससे जीवन में कई लाभ भी मिलते हैं। आइए जानते हैं कि घर में मनी प्लांट लगाने से कौन-सा ग्रह मजबूत होता है-

शुक्र ग्रह होता है मजबूत

वास्तु के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और इससे जीवन में कई शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

होता है धन लाभ

घर में मनी प्लांट लगाने से जीवन में धन लाभ के योग बनते हैं और इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही, पैसों की बचत भी होती है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

मनी प्लांट को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे सुख-समृद्धि का वास होता है।

प्राप्त होती है कृपा

घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

किस दिशा में लगाएं?

वास्तु के अनुसार इस पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। यह शुभ अच्छी मानी जाती है और इससे शुभ परिणाम भी मिलते हैं।

किस दिन लगाएं?

शुक्रवार के दिन मनी प्लांट का पौधा लगाना शुभ माना जाता है क्योंकि यह दिन माता लक्ष्मी का माना जाता है और इससे धन लाभ होता है।

घर में मनी प्लांट लगाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

रात में 2 लौंग जलाने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे