आजकल के भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोग अपना ख्याल नहीं रख पाते हैं, जिसके कारण वह कई समस्याओं से परेशान होते हैं। आइए जानते हैं कि बालों के झड़ने के लिए कौन सा ग्रह जिम्मेदार है-
राहु की स्थिति कमजोर होने के कारण इंसान के बाल काफी झड़ते हैं, जिससे जीवन में भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
राहु ग्रह कमजोर होने से जीवन में अशुभ फल मिलते हैं और इससे असफलता भी बहुत मिलती है।
सूर्य ग्रह कमजोर होने पर भी बालों के साथ आंखों की भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इससे सेहत में गिरावट होती है।
कुंडली में मंगल ग्रह के कमजोर होने से बालों के झड़ने की परेशानी होती है और इससे बाल भी काफी कमजोर होते हैं।
अगर शनि नीच राशि में होते हैं, तो तभी व्यक्ति को बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है और जीवन में दिक्कत भी बहुत आती है।
बुध ग्रह नीच राशि में हो या छठे या आठवें भाव में होने से व्यक्ति को बाल झड़ने की समस्या होती है। साथ ही, बाल तेजी से झड़ते हैं।
बालों के झड़ने के लिए राहु ग्रह जिम्मेदार है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM