एक चीनी वास्तु विज्ञान के रूप में फेंगशुई को जाना जाता है जिसका उपयोग घर, ऑफिस में सुख-समृद्धि लाने के लिए किया जाता है।
फेंगशुई में घर व ऑफिस में पॉजिटिव एनर्जी लाने के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं, जिसे करने से कई चीजों में फायदे होने की उम्मीद है।
इसके अनुसार कुछ खास पेड़ -पौधे घर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाने का काम करते हैं। इसे लगाने से घर में सुख- समृद्धि आती है।
यह एक इनडोर प्लांट होता है, जिसे घर या ऑफिस में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। स्नेक प्लांट वातावरण को शुद्ध करने का काम करता है।
यह घर व ऑफिस को प्रदूषण मुक्त बनाने का काम भी करता है। घर में यदि स्नेक प्लांट हो, तो आर्थिक समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलता है।
यह घर व ऑफिस को प्रदूषण मुक्त बनाने का काम भी करता है। घर में यदि स्नेक प्लांट हो, तो आर्थिक समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलता है।
फेंगशुई में बैंबू प्लांट को काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि घर में यह प्लांट हो, तो भाग्य के दरवाजे खुलने लगते हैं।
ऐसा माना जाता है कि इसे लाल रंग के धागे से बांधकर रखने से धन वृद्धि की संभावना बढ़ जाती है। बैम्बू प्लांट लगाने हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
मनी प्लांट लगाने से घर में धन का आगमन होता है। फेंगशुई के मुताबिक इसे शुभता और धन का प्रतीक माना जाता है। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।