मुख्य द्वार की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अक्सर लोग तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। हालांकि, कुछ मेन गेट पर कुछ पौधों को लगाने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है।
वास्तु शास्त्र में पौधों से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। घर के मुख्य द्वार पर लगाने के लिए शुभ पौधों का जिक्र भी वास्तु शास्त्र में मिलता है।
सुख-समृद्धि के लिए कुछ शुभ पौधों को घर के बाहर लगाया जाता है। आइए जानते हैं कि ये पौधे कौन से हैं, जो आपकी किस्मत भी जगा सकते हैं।
घर के मेन गेट पर लगाने के लिए शमी के पौधे को बेहतरीन माना जाता है। मुख्य द्वार की बाईं तरफ यह पौधा लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
इस पौधे के नाम से ही पता चल रहा है कि इसका संबंध पैसों से होता है। घर के अंदर या बाहर इस पौधे को लगाने से खुशियों में बढ़ोतरी होती है।
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। बेहद कम लोग जानते हैं कि मुख्य द्वार के पास भी इस पौधे को रखना शुभ होता है।
धन वृद्धि के लिए चमेली के फूलों को भी शुभ माना जाता है। इस पौधे को घर में या मेन गेट पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
घर के मुख्य द्वार की दाईं तरफ अनार का पौधा लगा दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस जगह पौधा लगाने से मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की कृपा व्यक्ति को मिलती है।