वास्तु के हिसाब से घर में ये पौधे लगाना होता है शुभ
By Farhan Khan2023-02-24, 13:42 ISTnaidunia.com
वास्तु शास्त्र
वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पेड़-पौधों का जिक्र किया गया है, जिनको घर-आंगन में लगाने से आपको सुख की प्राप्ति हो सकती है।
अशोक
अशोक का पेड़ घर के पास लगाना बहुत ही लाभकारी होता है। ऐसी मान्यता है कि अशोक का पेड़ घर या उसके आस-पास लगे हुए अन्य अशुभ पेड़ों का दोष समाप्त कर देता है।
अश्वगंधा
वास्तुशास्त्र के मुताबिक, घर के अंदर उगने वाला अश्वगंधा का पौधा शुभ और वास्तु दोष निवारक होता है। इसका पेड़ घर में लगाने से घर में सुख और समृद्धि आती है।
नारियल
नारियल का पेड़ घर के अंदर लगाना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इस पेड़ के रहने से घर-परिवार के लोगों का मान-सम्मान बढ़ता है और दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की होती है।
अनार
अनार का पेड़ घर के आंगन में लगाना शुभ माना गया है, लेकिन ध्यान रहे घर की इसे आग्नेय कोण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं लगाएं।
बरगद
वास्तु की नजर से बरगद एक बहुत लाभकारी पेड़ है। किसी भी घर या इमारत के पूर्व की दिशा में अगर बरगद का पेड़ होता है, तो वो बहुत ही शुभ माना जाता है।
जामुन
वास्तु के मुताबिक जामुन का पेड़ घर के दक्षिण में लगाना शुभ होता है। घर की अन्य दिशाओं में जामुन का पेड़ नहीं लगा होना चाहिए।
बेल
बेल के पेड़ को भी घर के आस-पास लगाना शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस पेड़ में भगवान भोलेशंकर का वास होता है।
हल्दी
हल्दी का पौधा लगाने से घर में निगेटिव एनर्जी नहीं आती, इसलिए हल्दी के पौधे को घर में जरूर ही लगाना चाहिए।