तुलसी के पास कौन से पौधे रखने चाहिए?


By Arbaaj06, Mar 2024 01:44 PMnaidunia.com

तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगाने के लिए तुलसी का पौधा सबसे शुभ और फलदायी माना जाता है इसलिए अक्सर घरों में तुलसी का पौधा होता है।

मां लक्ष्मी का वास

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। जिस घर में तुलसी होती है वहां धन की कमी नहीं होती है।

कौन से पौधे साथ में लगाएं?

तुलसी का पौधा काफी पवित्र माना जाता है इसलिए उसके आसपास कई पौधों को लगाने से परहेज किया जाता है, लेकिन कई पौधों को लगा भी सकते है।

काला धतूरे का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर में तुलसी का पौधा लगा हुआ है, तो उसके बगल में धतूरे का पौधा लगा सकते है।

शमी का पौधा

अगर आप तुलसी के पास शमी का पौधा लगाने की सोच रहे है, तो बिल्कुल लगाएं। शमी का पौधा तुलसी के आसपास लगाया जा सकता है।

चंपा का पौधा

घर में आप तुलसी के पास चंपा का भी पौधा लगा सकते है। चंपा का पौधा सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है इसको उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।

आंगन में लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे को घर के अंदर नहीं बल्कि आंगन में लगाना चाहिए। अगर आप शहर में रहते है, तो बालकनी में लगाएं।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन सभी पौधों के आप तुलसी के साथ लगा सकते है। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Famous Temple Jabalpur : नए साल पर प्राप्त करें शुभाशीष