घर को सजाने के लिए लोग तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। इससे घर की सुंदरता में वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ पौधे भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए।
इन दिनों घर में कैक्टस का पौधा लगाने का चलन बढ़ गया है। लेकिन, वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह पौधा घर में लगना बिल्कुल शुभ नहीं माना जाता है। इससे घर में नकारात्मकता आती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बोनसाई के पौधे को नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है, साथ ही आने वाली तरक्की भी रूकती है।
घर में मेहंदी का पौधा लगाना काफी अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मकता फैलती है।
घर में कॉटन प्लांट को लगाना भी वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आती है। साथ ही साथ घर के लोगों को कई बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पीपल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में लगाने से बुरी आत्माएं घर में वास कर सकती है। पीपल के पेड़ को खुले स्थान पर लगाना चाहिए।
वास्तु के अनुसार, घर में बैंबू प्लांट लगाने से बचना चाहिए। घर पर बैंबू प्लांट के लगाने से घर के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
घर में इमली का पौधा नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इमली के पेड़ को नकारात्मक माना जाता है। इस पेड़ को लगाने से घर में नकारात्मकता आ सकती है।
घर में ये 7 पौधे भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इसी तरह की धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM