घर में तुलसी का पौधा लगाना सबसे शुभ और फलदायी माना जाता है इसलिए अक्सर घरों में तुलसी का पौधा होता है। साथ ही, इस पौधे पर धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है।
तुलसी का पौधा काफी पवित्र माना जाता है इसलिए उसके आसपास कई पौधों को लगाने से परहेज किया जाता है। आइए जानते हैं किन पौधों को नहीं लगाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पास कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि कांटेदार पौधे लगाने से घर में मुश्किलें आती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी एक पवित्र पौधा है और उसके पास पीपल का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोटे तन वाला पौधा भी तुलसी के पास रखना वर्जित है। दरअसल, ऐसा पौधा तुलसी को सुखा सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पास साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि यह एक पवित्र पौधा है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
इन सभी पौधों को तुलसी के पास नहीं लगाना चाहिए।धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ