किन दालों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है?


By Ritesh Mishra26, Apr 2025 06:00 AMnaidunia.com

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सही डाइट का लेना बेहद जरूरी है। कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते और दिल से जुड़ी कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल के लिए दाल

वैसे तो कोलेस्ट्रॉल को कम करने के कई तरीके होते हैं, लेकिन किचन में मौजूद कुछ दालों के सेवन से भी इसे कम किया जा सकता है। दालों के फायदे तो हम सभी जानते हैं लेकिन कुछ दाल बैड कोलेस्ट्रॉल का काल है।

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए उड़द दाल

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए उड़द की दाल को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए मूंग दाल

शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को निकालने के लिए मूंग की दाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई ऐसे एंजाइम होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए चना दाल

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए चने की दाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए मसूर दाल

शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए मसूर दाल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। यह ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है, जो हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अरहर दाल

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अरहर दाल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी हद तक कम हो सकता है।

इन दालों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naiduniua.com

हड्डियों से आवाज आने के क्या कारण हैं?