कौन सी किशमिश से पिंपल्स कम होते हैं?


By Ram Janam Chauhan28, Nov 2024 04:45 PMnaidunia.com

बाजार में दो तरह की किशमिश उपलब्ध हैं, लेकिन कौन-सी किशमिश चेहरे के पिंप्लस को हटाने के लिए इस्तेमाल करना सही है? आइए जानते हैं-

काले किशमिश का सेवन करें

काले किशमिश में एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार हैं। साथ ही, इससे शरीर को एनर्जी भी मिलती है।

पिंपल्स में फायदेमंद

रोजाना काले किशमिश का सेवन करने से शरीर में खून साफ होता है, जिससे पिंपल्स की समस्या दूर होती है।

ऐसे करें सेवन

रात में 8-10 काले किशमिश भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट सेवन करें। ऐसा करने से त्वचा चमकदार बनाने में मदद मिलती है।

विटामिन सी से भरपूर

काले किशमिश में विटामिन सी और आयरन होता है, जो स्किन को हेल्दी और पिंपल्स की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

थकान दूर करें

इसमें मौजूद पोषक तत्व थकान और दर्द जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं, जिससे शरीर को काम करने की शक्ति मिलती है।

फेस पैक

सबसे पहले किशमिश को पीसकर और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं, फिर इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाएं और गुनगुने पानी से साफ कर लें।

अन्य फायदे

काले किशमिश से न केवल मुंहासे कम होते हैं, बल्कि चेहरे की झुर्रियों को कम करने और चेहरा निखारने में मदद मिलती है।

रोजाना काले किशमिश का सेवन करने से पिंपल्स की समस्या से छुटाकारा मिल सकता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

ऐसे खाएं अजवाइन, पेट हो जाएगा साफ