घर में लगाने वाली 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर कैसी होनी चाहिए?


By Prakhar Pandey13, Mar 2024 02:59 PMnaidunia.com

7 घोड़ों की तस्वीर

वास्तु के अनुसार, 7 घोड़े की तस्वीर लगाना बेहद शुभ और लाभकारी माना जाता है। आइए जानते है घर में लगाने वाली 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर कैसी होनी चाहिए?

पृथ्वी तत्व

अगर आप अपने प्रियजनों के साथ अपने संबंध को सुधारने चाहते है तो 7 दौड़ते घोड़ो की तस्वीर के पीछे रेगिस्तान या मिट्टी के बैकग्राउंड वाली फोटो ले आएं।

दक्षिणी पश्चिमी कोण

रेगिस्तान या मिट्टी के बैकग्राउंड वाली 7 घोड़ो की तस्वीर को दक्षिणी पश्चिमी कोण पर लगा दें। यह तस्वीर पृथ्वी तत्व को दर्शाती है, इससे आपके रिश्तों में सुधार आएगा।

धन के स्रोत में बढ़ोतरी

अगर आप धन के स्रोत में बढ़ोतरी चाहते है तो दुकान, दफ्तर या घर में लाल रंग के बैकग्राउंड वाली घोड़ों की तस्वीर लगा लें। ऐसी तस्वीर अग्नि तत्व को दर्शाती है।

अग्नि तत्व

लाल रंग के बैकग्राउंड वाली फोटो को दक्षिण-पूर्व दिशा में दीवार पर लगाने से धन स्त्रोत में बढ़ोतरी होती है। 7 दौड़ते घोड़ो की तस्वीर के पीछे का लाल रंग अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है।

उगता हुआ सूरज

7 दौड़ते घोड़ो की तस्वीर के पीछे उगता हुआ सूरज और हरियाली दिखाने वाली फोटो को घर के पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। मान्यता अनुसार, ऐसी तस्वीर लगाने से मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होती है।

न लगाएं ऐसी तस्वीरें

सभी तस्वीरों को एक साथ लगाना नुकसानदायक हो सकता है। पहले 15 दिन किसी एक तस्वीर को एक दिशा में लगाकर उसकी ऊर्जा को महसूस करें।

सही दिशा में लगाएं

7 दौड़ते घोड़ो की तस्वीर को सही दिशा में न लगाने से उल्टे परिणाम भी उठाने पड़ सकते है। ऐसे में तस्वीर लगाते समय हमेशा दिशा का खास ख्याल रखें। यह स्टोरी सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है।

अगर आपको 7 दौड़ते घोड़ो की तस्वीर से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

राजयोग लेकर पैदा होती है ऐसी लड़कियां