पुरुष की दाईं या बाईं कौन सी आंख फड़कना है अशुभ?


By Sahil16, Nov 2023 04:10 PMnaidunia.com

आंख फड़कना

सामुद्रिक शास्त्र में आंख फड़कने के महत्व का जिक्र किया गया है। बाईं और दाईं आंख का फड़कना अलग-अलग घटनाओं की ओर संकेत करता है।

विज्ञान का पक्ष

मेडिकल में आंख फड़कने को एक सामान्य घटना माना जाता है। हालांकि, सामुद्रिक शास्त्र में इसे सामान्य घटना बिल्कुल भी नहीं माना जाता है।

पुरुष की आंख फड़कना

पुरुष की बाईं और दाईं दोनों ही आंख के फड़कने का अलग महत्व होता है। इसमें से एक आंख का फड़कना शुभ और दूसरी का अशुभ होता है।

बाईं आंख फड़कना

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, पुरुष की बाईं आंख फड़कती है तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। इस आंख के फड़कने पर आपको सावधान हो जाना चाहिए।

परेशानियों का संकेत

अगर आपकी बाईं आंख फड़कती है तो यह आने वाली परेशानियों का संकेत हो सकता है। मान्यता है कि पुरुषों की बाईं आंख फड़कने से चिंता, भय, शोक और लड़ाई का खतरा बढ़ता है।

दाईं आंख फड़कना

पुरुष की दाईं आंख का फड़कना शुभ होता है। यदि आपकी दाईं आंख फड़कती है तो यह एक शुभ संकेत है। आमतौर पर कहा जाता है कि ऐसा होने से व्यक्ति की इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।

धन लाभ की संभावना

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पुरुष की दाईं आंख का फड़कना इस बात की ओर भी संकेत करता है कि भविष्य में उसे धन लाभ होने वाला है।

दोनों आंखों का फड़कना

कई बार ऐसा भी होता है कि व्यक्ति की दोनों आंखें एक साथ फड़कती है। इसका अर्थ होता है कि आपकी किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात होने वाली है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मंगल के साथ 4 राजयोग से चमकेगा इन 3 राशि वालों का सितारा