लीची एक रसीला फल है, जिसका सेवन गर्मियों में काफी ज्यादा मात्रा में किया जाता है। यह बाहर से लाल और अंदर से सफेद रंग का होता है।
लीची खाने में काफी ज्यादा मुलायम होते है और इनके सेवन से गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है।
भारत के कई राज्यों में इसकी खेती की जाती है, जिससे किसानों को रोजगार मिलते हैं। भारत के कुछ राज्यों में काफी ज्यादा लीची की पैदावार होती है।
भारत के जिन राज्यों में लीची की बड़े पैमाने पर खेती की जाती हैं, उनमें यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तराखंड हैं।
आज हम इस लेख में आपको उस राज्य के बारे में बताएंगे, जहां पर सबसे ज्यादा लीची की खेती की जाती है।
भारत के बिहार राज्य में सबसे ज्यादा लीची की पैदावार होती है। यह राज्य भारत के तकरीबन 40 प्रतिशत उत्पादन में योगदान देता है।
बात अगर जिले की है, तो बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली में सबसे ज्यादा लीची होती है।
भारत के इस राज्य में होती है सबसे ज्यादा लीची। इसी तरह की ट्रेंडिंग न्यूज़ के लिए पढ़ते रहें naidunia.com