वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में कई चीजों को रखने से नकारात्मक शक्तियों का वास बढ़ता है, जैसे कि- घर में बंद पड़ी घड़ियां और टूटे-फूटे सामान, लेकिन आप इन चीजों को घर में रखते है, तो देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिल सकता है।
गणेश भगवान को विघ्नहर्ता और सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, घर में गणेश भगवान की मूर्ति रखने से धन की कमी पूरी हो सकती है।
देवी लक्ष्मी को हिंदू धर्म में धन की देवी के रूप में देखा जाता है। ऐसे में आप लक्ष्मी जी की मूर्ति को उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखते हैं, तो घर में आर्थिक संकट दूर हो सकता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुबेर देवता को धन का देवता माना जाता है। इसलिए, कुबेर देवता की मूर्ति को घर के उत्तर दिशा में रखना शुभ हो सकता है।
अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है, तो हंसते हुए बुद्ध की मूर्ति रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
धातु से बने हुए कछुए को धन और लंबी उम्र का प्रतीक माना जाता है। इसे पानी से भरे हुए बर्तन में उत्तर दिशा की ओर रखने से घर में धन की कमी जल्द पूरी हो सकती है।
फेंग शुई की मूर्ति को घर में रखना शुभ माना जाता है। इसे ड्रॉइंग रूम या बेडरूम में रखने से घर में सुख-शांति और धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक हाथी की मूर्ति को शांति और धन का प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इसलिए, इसे घर के मुख्य द्वार पर रखना शुभ हो सकता है।
घर में सुख-समृद्धि के लिए घर में इन मूर्तियों को रखना शुभ हो सकता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com