गर्मियों के मौसम का आगाज हो चुका है। मौसम बदलते ही खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करना होता है। गर्मी में दूध वाली चाय पीने से परहेज करना चाहिए।
भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोग चाय पीने के शौकीन हैं, लेकिन गर्मियों में चाय पीना सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता है।
गर्मी के मौसम में आप दूध वाली चाय न पीकर हेल्दी चाय का सेवन कर सकते हैं, जो आपके पेट को ठंडा बनाएं। गर्मी में पेट का ठंडा रहना अच्छा होता है।
दूध वाली चाय की जगह गर्मियों में पुदीना चाय का सेवन करना चाहिए। पुदीने का चाय पेट को हेल्दी बनाएं रखता है इसलिए इसका सेवन करना चाहिए।
पुदीना चाय पेट को ठंडक पहुंचा है। दरअसल, पुदीने की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका चाय पीने के बाद पेट को ठंडा रखता है।
पुदीने की चाय बनाने के लिए 1 गिलास पानी पैन में लें उसे गैस पर रखें और 5 पुदीने की पत्तियों को रख दें। पानी को उबलने दें।
जब चाय अच्छे से उबल जाए, तो उसे छानकर हल्का ठंडा करके उसका सेवन करें। इस तरह पुदीना चाय पीने से पेट ठंडा रहता है।
गर्मियों में पुदीना चाय पीने अच्छा होता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ