हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। ऐसे में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन पूजा-पाठ करने से सारी मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं कि गुरुवार को कौन सा तिलक लगाना चाहिए-
गुरुवार के दिन हल्दी को तिलक लगाना शुभ और पवित्र माना जाता है। इसे माथे पर तिलक के रूप में लगाना लाभकारी होता है।
गुरुवार के दिन हल्दी का तिलक लगाने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और वह अपने भक्तों से प्रसन्न भी होते हैं।
अगर जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो गुरुवार के दिन हल्दी का तिलक लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
गुरुवार के दिन अगर विशेष पूजा कर रहे हैं, तो केसर का तिलक भी लगा सकते हैं। यह संपत्ति और समृद्धि का प्रतीक है।
चंदन का तिलक लगाना शुभ माना जाता है, खासकर जब धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हों। यह मन को शांत करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है।
गुरुवार के दिन हल्दी को तिलक लगाने से सारी मनोकामना पूरी होती है और इससे जीवन में खुशहाली भी बनी रहती है।
गुरुवार को ये तिलक लगाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM