बेहतर सेहत के लिए रोजाना वर्कआउट करना जरूरी है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि वर्कआउट करने के लिए बेस्ट टाइम क्या है-
दिन की शुरुआत करने के लिए सुबह वर्कआउट करना अच्छा है। इससे कौलोरी तेजी से बर्न होती है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
सुबह के समय वर्कआउट करना फायदेमंद है, लेकिन कई लोगों को सुबह उठने में परेशानी हो सकती है। साथ ही, वर्कआउट करने से पहले वॉर्मअप जरूर करें।
शाम के समय हमारी मांसपेशियां ज्यादा एक्टिव होती हैं। इसलिए, हर वर्कआउट को अच्छे से करने में सहायता मिलती है। साथ ही, दिनभर की मानसिक थकान भी दूर होती है।
शाम के समय वर्कआउट करने से नींद पर बुरा असर हो सकता है। इसके अलावा ज्यादा वर्कआउट करने से थकान की समस्या हो सकती है।
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो सुबह के समय वर्कआउट कर सकते हैं। सुबह के समय वर्कआउट करने से फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है।
अगर आप मांसपेशियों को बढ़ाना चाहते हैं, तो शाम के समय वर्कआउट करें, क्योंकि शाम के समय शरीर एक्टिव होता है। जिसकी वजह से भारी वजन उठाने में सहायता मिलती है।
अगर आपको सेहत से जुड़ी किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com