किस पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास होता है?


By Shivansh Shekhar28, Mar 2024 12:30 PMnaidunia.com

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद ही शुभ और पूजनीय माना जाता है। इस पेड़ में जगत के पालनहार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है।

बरगद का पेड़

वहीं, बरगद के पेड़ में त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश का निवास होता है। इस पेड़ के नियमित पूजन करने से तीनों देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

आंवला का पेड़

आंवला का पेड़ भी बेहद पूजनीय माना जाता है। ऐसे में यदि आप आंवला के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

वट वृक्ष

धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से भगवान शिव का वास होता है और इसका पूजन करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। यह पेड़ काफी शुभ होता है।

बांस का पेड़

बांस का पेड़ भी बेहद शुभ माना गया है। इस पेड़ में भगवान श्री कृष्ण का वास होता है। यह उनका बेहद ही प्रिय पेड़ होता है।

शमी का पेड़

शमी के पौधे में शनिदेव का वास होता है। साथ ही भगवान शिव का यह पौधा बेहद ही प्रिय है। ऐसे में इस पेड़ की पूजा करने से शुभ फल मिलते हैं।

पीपल का पेड़

पीपल के पेड़ में 64 कोटि देवताओं का वास होता है। यानी इसमें सभी देवी देवताओं का निवास स्थान है। इस पेड़ की पूजा आपको अवश्य करनी चाहिए।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Jung E Badr: 313 Vs 1 हजार की थी इस्लाम की पहली जंग, जानें रोचक तथ्य