शादी के लिए कौन सा टोटका करना चाहिए?


By Ayushi Singh17, Jun 2024 12:37 PMnaidunia.com

आजकल बहुत सी वजह होती हैं, जिसके कारण देरी से विवाह हो रहे हैं या रिश्ता तय होने के बादजूद टूट जाता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि रिश्ते आते हैं, लेकिन बात नहीं बन पाती है।

जल्‍द शादी के लिए उपाय

आज हम आपको कुछ ऐसे टोटकों के बारे में बताएंगे, जिन्‍हें अपनाने से आपके चट मंगनी पट शादी हो जाएगी।

सेहरा का उपाय

घर में जब किसी की शादी हो रही हो, तब दूल्हे का सेहरा लेकर सिर पर रखने से कुंवारे लड़के की शादी जल्दी होती है।

तांबे का उपाय

अगर किसी लड़की की शादी में बार-बार बाधाएं आ रही है, तो रात के समय में तांबे के बर्तन में पानी भरकर भगवान विष्णु के तस्वीर के सामने रखना चाहिए।

ब्रह्ममुहूर्त का उपाय

सुबह ब्रह्ममुहूर्त में तांबे के बर्तन में पानी भरकर खुले आकाश में चले जाएं। उस पानी से लड़कियां अपनी मांग को भरें।

सिर से जुड़ा उपाय

कुंवारी लड़कियों को नई नवेली दुल्हन से सिर टकराना चाहिए, जिससे उनके विवाह के योग मजबूत हो सकते हैं।

पूजा से जुड़ा उपाय

कभी-भी कुंवारी लड़कियों को अकेले शिव, राम और कृष्ण भगवान की पूजा नहीं करनी चाहिए। शिव के साथ पावर्ती, राम के साथ सीता और कृष्‍ण भगवान के साथ राधा की पूजा करनी चाहिए।

पेड़ से जुड़ा उपाय

गुरुवार के दिन केले के पेड़ के नीचे गाय के देसी घी का दीपक जलाएं और इसके बाद बृहस्पति देव के 108 नाम के जप करें।

शादी के लिए इन टोटको को करना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

इस सप्ताह 5 राशि वालों पर बरसेगा पैसा, मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी