अक्सर लोग अपने घर को सुंदर बनाने के लिए कई पेंटिंग का प्रयोग करते हैं, लेकिन उनमें से कुछ पेंटिंग शुभ और कुछ अशुभ होती है। आइए जानते हैं कि इस तरह की पेंटिंग घर में लगाने से हमेशा रहता है कलेश-
वास्तु के अनुसार अगर घर में धारदार वाली चीजों की पेंटिंग लगाते हैं, तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और घर में हिंसा बढ़ती है।
अगर घर में डूबते सूरज की पेंटिग लगाते हैं, तो इसे अशुभ माना जाता है। इससे परिवार के बीच में झगड़े हो सकते हैं।
अगर घर में महाभारत की पेंटिंग लगाते हैं, तो इससे घर में अशांति का माहौल बना रहता है। इस तरह की पेंटिंग घर में नहीं लगानी चाहिए।
अगर बेडरूम में घोड़ों की पेंटिंग लगाते हैं, तो इससे रिश्ते में मनमुटाव होता है और इससे घर में आक्रमक स्थिति पैदा होती है।
वास्तु के अनुसार अगर घर में हिंसक जानवर की तस्वीर लगाते हैं, तो इससे परिवार के बीच में झगड़े होते हैं और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
अगर घर में ताजमहल की तस्वीर लगाते हैं, तो इसे अशुभ माना जाता है। इसे मृत्यु, दुख और शोक का प्रतीक है।
इस तरह की पेंटिंग घर में लगाने से हमेशा कलेश रहता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM