सबसे ज्यादा आयरन किस सब्जी में होता है?


By Arbaaj27, Jul 2024 12:46 PMnaidunia.com

शरीर को कई पोषक तत्व की जरूरत होती है, जिनके लिए खानपान का ध्यान रखना पड़ता है। फल और सब्जियों में विटामिन, मिनरल और पोषक तत्व पाया जाता है।

शरीर में आयरन

आयरन एक पोषक तत्व है, जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण होता है। आयरन वाली चीजों को खाने से बॉडी में खून की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही, शरीर को अन्य फायदे भी मिलते है।

सब्जी में आयरन

आयरन की पूर्ति के लिए सब्जियों का सेवन किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है किस सब्जी में सबसे ज्यादा आयरन की मात्रा पाई जाती है?

पालक की सब्जी

सब्जियों में आयरन पाया जाता है, लेकिन सबसे अधिक मात्रा में आयरन पालक की सब्जी में पाया जाता है। पालक में कई पोषक तत्व पाए जाते है परंतु आयरन की इसमें प्रचुर मात्रा होती है।

पालक अन्य पोषक तत्व

पालक में आयरन के अलावा दूसरे पोषक तत्व भी पाए जाते है। इसमें पोटेशियम, विटामिन-सी, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता हैं।

आयरन करता है खून की पूर्ति

अगर भरपूर मात्रा में शरीर को आयरन मिलता है, तो खून की पूर्ति होती है यानी शरीर में खून की कमी महसूस नहीं होती है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

पालक का सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है, जिसके कारण संक्रमण फैलने का खतरा कम हो जाता है।

आयरन शरीर के लिए अहम पोषक तत्व पाया जाता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सिर पर चोट लगने के तुरंत बाद क्या करें?