बदलते मौसम में होंठ फटने की समस्या का अक्सर सामना करना पड़ता है। इसके कारण कई बार बोलने और खाने-पीने में भी तकलीफ होती है। फटे होंठ खूबसूरती को भी कम कर देते हैं।
होंठ फटने के कई कारण होते हैं, जिसमें मौसम में बदलाव, शरीर में पानी की कमी, धूम्रपान या फिर शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। मुख्य रूप से होंठ शरीर में विटामिन की कमी से फटते हैं।
शरीर में विटामिन बी2 की कमी से होंठ फटने लगते हैं। इसके साथ ही इससे मुंह के कोनों में जलन और छाले भी हो सकते हैं।
शरीर में विटामिन बी3 की कमी से भी होंठ फटने लगते हैं। शरीर में इस विटामिन की कमी से रैशेज, होंठों का डार्क होना और पपड़ी जमने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
शरीर में विटामिन बी6 की कमी के कारण भी होंठ फटने लगते हैं। शरीर से इसकी कमी को दूर करने के लिए आलू, केला और सोयाबीन का सेवन करें।
शरीर में विटामिन बी12 की कमी से फटे होंठ और साथ ही झुनझुनी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
फटे होंठों को हील करने के लिए रात को सोने से पहले पेट्रोलियम जेली लगाएं और बार-बार होंठों को चाटने से बचें।
इस विटामिन की कमी से होंठ फटते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com