अगर आपको भूख कम लगती है, तो इसे नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में इसका कारण इस विटामिन की कमी भी हो सकता है।
अगर आपके शरीर में विटामिन बी-1 की कमी हो रही है, तो इससे भूख कम लगने की समस्या हो सकती है।
अगर आपके शरीर में विटामिन बी-1 की कमी होती है, तो इससे शरीर में सुस्ती और चिड़चिड़ेपन की समस्या हो सकती है।
आमतौर पर जिन लोगों को ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स, फास्ट फूड्स और अल्कोहल सेवन करने की आदत होती है। उन लोगों में विटामिन बी-1 की कमी हो सकती है।
भूख कम लगने के अलावा शरीर में थकान, कमजोरी और चिड़चिड़ाहट होना, विटामिन बी-1 के कमी के लक्षण हो सकते हैं।
अगर आप डाइट में ओट्स, दाल, दूध, अंडा शामिल करते हैं, तो यह विटामिन बी-1 की कमी को पूरी कर सकते हैं।
अगर आपको काफी दिनों से भूख ना लगने की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com