बुरे दिनों को न्योता देती है इस दिशा में लगी तस्वीर


By Sahil05, Sep 2024 10:36 AMnaidunia.com

तस्वीरों को लगाने के नियम

वास्तु शास्त्र में तस्वीर लगाने के नियमों का उल्लेख मिलता है। माना जाता है कि भूलकर भी कुछ दिशा या दीवारों पर तस्वीर को लगाने से बचना चाहिए।

मुख्य दरवाजे की दिशा में न लगाएं

घर के प्रवेश द्वार के ठीक सामने तस्वीर लगाने से बचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने का बुरा असर घर की सुख-शांति पर पड़ता है।

उत्तर-पूर्व दिशा

किसी भी सकारात्मक चित्र को लगाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा सही नहीं होती है। इस दिशा में तस्वीर लगाने से नकारात्मकता बढ़ती है।

दक्षिण-पश्चिम दिशा

घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी तस्वीरों को नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में तस्वीर लगाने से पारिवारिक संबंधों में तनाव पैदा हो सकता है।

दक्षिण दिशा

इस दिशा पर चित्र लगाने से स्वास्थ्य और वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु के जानकार इस दिशा में किसी भी तस्वीर को न लगाने की सलाह देते हैं।

बेडरूम में न लगाएं ऐसी तस्वीर

7 घोड़ों की तस्वीर को घर में लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन भूलकर भी इसे बेडरूम में न लगाएं। ऐसा करने का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है।

सही दिशा का चयन करें

घर की किसी भी दीवार पर तस्वीर लगानी है तो पहले वास्तु के हिसाब से सही दिशा का चयन करें। इसके बाद ही किसी भी तस्वीर को लगाएं।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई तमाम जानकारी वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। यही कारण है कि हम उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं कर सकते हैं।

यहां हमने जाना कि किस दिशा में तस्वीरों को लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बुध के करिश्मे से बदलेगी 3 राशियों की कुंडली, जल्द होंगे मालामाल