लिवर के लिए कौन सा पानी सबसे अच्छा है?


By Arbaaj16, Apr 2025 10:50 AMnaidunia.com

लिवर इंसान के शरीर का अहम अंग होता है। लिवर खून को साफ करने से लेकर भोजन तक को पचाने का काम करता है।

लिवर के लिए पानी

लिवर को दुरुस्त रखने के लिए पानी का सेवन जरूरी होता है। पानी पीने से लिवर में जमी गंदगी बाहर निकालने में आसानी होती है।

सामान्य पानी पिएं

लिवर के लिए सामान्य साफ पानी पीना फायदेमंद होता है। लेकिन लिवर दुरुस्त के लिए पानी को कई तरीकों से पिया जा सकता है।

गर्म करके पिएं पानी

लिवर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना खाली पेट कम से कम 1 गिलास गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। गुनगुना पानी लिवर से गंदगी बाहर निकलती है।

नींबू पानी पिएं

बेहतर परिणाम के लिए आप गुनगुने पानी में नींबू का रस मिला सकते हैं। दरअसल, नींबू में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो लिवर को हेल्दी बनाए रखते हैं।

अजवाइन वाला पानी पिएं

लिवर को हेल्दी और साफ रखने के लिए अजवाइन वाला पानी भी पिया जा सकता है। पानी में अजवाइन के बीज डालकर उबालें और फिर छानकर पिएं।

लिवर से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर

इन तरीकों से पानी का सेवन पर लिवर साफ रहेगा। साथ ही, लिवर से जुड़ी कोई समस्या होगी तो दूर होने लगती है।

लिवर के लिए पानी फायदेमंद होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

15 दिनों तक पोहा खाने से शरीर में होंगे ये 5 बदलाव