बंद नसों को खोल सकते हैं ये योगासन, रोज 10 मिनट करें


By Ram Janam Chauhan22, Nov 2024 04:29 PMnaidunia.com

खराब जीवनशैली और खान-पान की वजह से लोग तेजी से बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। कई लोग नसों की ब्लॉकेज की समस्या से भी जूझ रहे हैं-

भुजंगासन करें

रोजाना भुजंगासन करने से नसों और मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन तेजी से होता है, जिससे नसों की ब्लॉकेज की समस्या से राहत मिलती है।

शीर्षासन करें

शीर्षासन को हेड स्टैंड भी कहा जाता है, इस योगासन को सिर के बल किया जाता है। साथ ही, इसे रोजाना करने से नसों की ब्लॉकेज खोलने में मदद मिलती है।

तड़ासन करें

इसे करने से शरीर की सभी नसें खींचती है, जो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद करती हैं। इसलिए, तड़ासन को रोजाना करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

प्राणायाम करें

डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से शरीर में बंद पड़ी नसों में ऑक्सीजन पहुंचने लगता है, जिससे ब्लॉकेज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

मेडिटेशन करें

इसे रोजाना करने से तनाव कम और नसों को आराम मिलता है। साथ ही, इससे नसों की ब्लॉकेज को दूर करने में सहायता मिलती है।

स्ट्रेचिंग योगासन

स्ट्रेचिंग योगासन करने से हाथों और पैरों की नसों में ब्‍लड सर्कुलेशन और लचीलापन बढ़ता है, जिससे लंबे समय से बंद नसें भी खुलने लगती हैं।

पौष्टिक आहार लें

योगासान के अलावा हेल्दी डाइट भी जरूरी है। इसलिए, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर आहारों का सेवन करें।

इन एक्सरसाइज को करने से नसों की ब्लॉकेज से छुटकारा पा सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

35 के बाद जरूर खाएं 5 चीजें, मजबूत रहेंगी हड्डियां